October 12, 2026 2:56 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मतदाता सूची दुरुस्त करने में जुटा तहसील प्रशासन एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिए निर्देश, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और विलोपित नामों का सत्यापन करने पर जोर दुद्धी, सोनभद्र। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में दुद्धी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें तहसील क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम ने कहा कि स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। विलोपित नामों का होगा भौतिक सत्यापन एसडीएम ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन करें। जांच में कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरवाकर उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई एसडीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन और आवेदन संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

नवरात्र शुरू होते ही शक्तिपीठ काली मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, कलश स्थापना को लेकर किया गया अनुष्ठान

नवरात्र शुरू होते ही शक्तिपीठ काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धा
कलश स्थापना के साथ भक्तों ने लिया नौ दिनों तक मां भगवती की आराधना का संकल्प

विंढमगंज (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही विंढमगंज क्षेत्र में मां दुर्गा की आराधना को लेकर भक्तिमय माहौल बन गया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सततवाहिनी नदी के तट पर स्थित प्राचीन शक्तिपीठ काली मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर नौ दिनों तक पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान करने का संकल्प लिया। मंदिर में मां के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्राचीन धार्मिक स्थल होने के कारण शक्तिपीठ काली मंदिर का क्षेत्र में विशेष महत्व है। यहां नवरात्र के दौरान श्रद्धालु मां काली के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हैं। नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया है। मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज रहा है।
दुर्गा पूजा समिति काली मंदिर के तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने लिया संकल्प

नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति काली मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने मां भगवती की आराधना में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने तथा धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर राम सकल जायसवाल, पप्पू जायसवाल, पंकज कुमार गुप्ता, सियाराम गुप्ता, मंगेश केसरी, अशोक जायसवाल, पप्पू गुप्ता, संतोष जायसवाल, रवि शंकर जायसवाल, प्रेम कुशवाहा एवं जितेंद्र शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। सभी श्रद्धालु अपनी पत्नियों के साथ पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए। इसके अलावा अन्य महिला श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर के पुजारी राजू रंजन तिवारी के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है।
नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु व्रत, पूजन एवं भक्ति के माध्यम से मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अनुष्ठान करेंगे। क्षेत्र में नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है और शक्तिपीठ काली मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है।

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!