October 20, 2026 4:02 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विंढमगंज-मुड़ीसेमर रोड पर एंजल फैशन गारमेंट्स का भव्य शुभारंभ

विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विंढमगंज-मुड़ीसेमर रोड पर सोमवार को द्वारका प्रसाद मेहता द्वारा एंजल फैशन गारमेंट्स प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विंढमगंज क्षेत्र सहित झारखंड राज्य से आए कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक द्वारका प्रसाद मेहता को शुभकामनाएं दीं। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर द्वारका प्रसाद मेहता ने बताया कि एंजल फैशन गारमेंट्स में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक कपड़े उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कपड़ों की कीमतें निर्धारित की जाएंगी, ताकि आम लोगों को भी अपनी पसंद के कपड़े खरीदने में आसानी हो। ग्राहकों को किफायती कीमतों पर बेहतर गुणवत्ता और कपड़ों के विविध विकल्प उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्रवासियों को कपड़ों की खरीदारी के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। एंजल फैशन गारमेंट्स के शुभारंभ से विंढमगंज और आसपास के क्षेत्र के लोगों को खरीदारी का एक नया विकल्प मिला है। नए प्रतिष्ठान को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया।

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!