October 20, 2026 4:02 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

महुली के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे BSP के दिग्गज नेता, संजय सिंह धुर्वे ने की मां दुर्गा की आरती

स्टेशन रोड पर पीतरम गौड़ के घर के पास सजे दुर्गा पूजा पंडाल में मुख्य अतिथि संजय सिंह धुर्वे और विशेष अतिथि राम विचार गौतम का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

महुली, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। महुली के स्टेशन रोड स्थित पीतरम गौड़ के घर के पास स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में अष्टमी के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के दुद्धी विधानसभा प्रभारी संजय सिंह धुर्वे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं, मिर्जापुर मंडल के राम विचार गौतम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि संजय सिंह धुर्वे ने मां दुर्गा की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह, प्रबंधक नफीस राजा, कोषाध्यक्ष हिमांशु चौरसिया,अध्यक्ष नितेश कुमार, सचिव गुलशन गोस्वामी, समाजसेवी उदय शर्मा, राजू शर्मा तथा BSP बूथ अध्यक्ष रूपेश कुमार कनौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!