October 18, 2026 11:28 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु संजय सिंह धुर्वे ने दिया दुर्गा पूजा और रामलीला के लिए 11000 -11000

माता का पट खुलते ही मंदिरों में गूंजे जयकारे, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु

विंढमगंज (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर शनिवार को विंढमगंज क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। माता का पट खुलते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही पूजा-पाठ एवं दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। माता के दर्शन के लिए महिला, पुरुष एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठान, मंत्रोच्चार एवं आरती के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। मां के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय, संकट एवं नकारात्मक शक्तियों से रक्षा प्रदान करती हैं। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ माता के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इसी बीच क्षेत्र के चर्चित बसपा नेता तथा वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिंह धुर्वे जी का आगमन क्षेत्र में हुआ इस बीच सलैयाडीह शिव मंदिर,राम जानकी मंदिर, तथा धरती डोलवा शिव मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर माता रानी से आशीर्वाद लिए और गांव वालों से हर दुख सुख में शामिल होने तथा आगामी चुनाव में सत्ता मिलने के बाद गांव को गोद लेने की बात कही उन्होंने बच्चों से कहा की पढ़ाई पर ध्यान दें उच्च शिक्षा ही सर्वोपरि है शिक्षा में किसी प्रकार का आपको दिक्कत हो रहा हो तो हमें बताएं हम आपको पूरी सहयोग तन मन धन से करेंगे उन्होंने कहा कि
शारदीय नवरात्रि को लेकर विंढमगंज क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से धार्मिक उत्साह चरम पर दिख रहा है। आप सभी लोग आपस में मिलकर एकता का परिचय दे रहे हैं यह बहुत बड़ी बात है। आगामी दिनों में अष्टमी एवं नवमी की पूजा को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। हम माता रानी से निवेदन करेंगे की आप सभी का मनोकामनाएं पूर्ण हो उन्होंने दुर्गा पूजा समिति व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष को 11000.-11000 का सहयोग दिया सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने संजय गोड़ धुर्वे जी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। धुर्वे जी

के इस कार्य के लिए क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!