October 16, 2026 3:57 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

हाथीनाला में हाइवा और बल्कर की आमने-सामने टक्कर, केबिन में फंसा चालक, दो घायल

रिपोर्टर – प्रेम शंकर यादव

हाथीनाला, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के दुद्धी मार्ग पर बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हथवानी जंगल के पास तेज रफ्तार हाइवा और बल्कर में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, जिसमें एक चालक काफी देर तक केबिन में फंसा रहा।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात एक खाली बल्कर दुद्धी की तरफ जा रहा था। हथवानी के जंगल में मोड़ पर सामने से आ रहे हाइवा से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में बल्कर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। राहगीरों ने तत्काल हाथीनाला थाना पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद फंसे चालक को बाहर निकाला।

घायल चालक की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले 47 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव पुत्र सुनकाई के रूप में हुई है। दूसरे घायल की पहचान शाहगंज निवासी शादाब के रूप में हुई जो हाइवा चला रहा था।

दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हरिश्चंद्र की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं हाइवा चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!