October 4, 2026 4:14 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

हुमेलदोहर गांव में पेड़ से गिरकर किशोर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हुमेलदोहर गांव में शनिवार को महुआ के पेड़ से गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हुमेलदोहर निवासी 17 वर्षीय गुलाम मुस्तफा पुत्र मंजूर आलम शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने घर के पास स्थित महुआ के पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रहा था। इसी दौरान करीब 20 फीट की ऊंचाई से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।

पेड़ से गिरने के कारण किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य बच्चों ने हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन निजी साधन से घायल गुलाम मुस्तफा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।

सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. मुस्कान ने किशोर का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!