October 4, 2026 4:08 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

सड़क निर्माण में देरी पर डीएम की सख्ती, दो अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि

चार अवर अभियंताओं के वेतन पर रोक, ठेकेदार पर 20 लाख रुपये की पेनल्टी

दुद्धी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को एमएमबीसीबी मार्ग किमी-39 से बनवासी सेवा आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक करीब 14 किमी लंबी और 54.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

मॉनिटरिंग में लापरवाही पर सहायक अभियंता नवीन श्रीवास्तव व छोटेलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा अवर अभियंता जितेंद्र तिवारी, श्रीकेश, राजेश शर्मा और संतोष कुमार सिंह के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए। वहीं ठेकेदार पर 20 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने को कहा।

डीएम ने कार्यदायी संस्था को दो माह के भीतर हर हाल में सड़क निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता एसके सिंह सहित संबंधित अधिकारी व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!