October 4, 2026 4:13 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

वन क्षेत्र में जलौनी लकड़ी काटते युवक पर मुकदमा, कुल्हाड़ी बरामद

विंढमगंज, सोनभद्र। वन विभाग ने वन क्षेत्र में कथित रूप से जलौनी लकड़ी तैयार करने के मामले में एक युवक के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 26 तथा 41/42 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी की पहचान चंदन पुत्र राम सिंह, निवासी पताहरिया, पोस्ट महुली, थाना विंढमगंज, सोनभद्र के रूप में बताई गई है।

वन विभाग के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7:20 बजे बीट कोरगी के कोरगी वन ब्लॉक में चंदन कथित रूप से जलौनी लकड़ी तैयार कर रहा था। कार्रवाई के दौरान उसके पास से जलौनी लकड़ी और एक कुल्हाड़ी बरामद किए जाने का दावा विभाग ने किया है।

विभाग का आरोप है कि मौके पर पकड़े जाने के दौरान आरोपी के हाथ में कुल्हाड़ी थी और उसने रोपवानी प्रहरी जगदीश पर हमला करने का प्रयास किया। घटना के संबंध में वन विभाग के कर्मचारियों ने विंढमगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

मामले में पुलिस और वन विभाग द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!