October 1, 2026 4:04 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

निर्माणाधीन कनहर नहर में डूबने से किशोरी की मौत, दो गंभीर

कपड़ा धोने और नहाने गई थीं तीनों किशोरियां, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

दुद्धी /विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में सोमवार को घर के पास निर्माणाधीन कनहर नहर में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों किशोरियां नहर में कपड़ा धोने और नहाने गई थीं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार जोरूखाड़ गांव निवासी विजय पनिका की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू, अशोक भारती की 14 वर्षीय पुत्री राधा और सुरेश पनिका की 10 वर्षीय पुत्री आरती घर के पास निर्माणाधीन कनहर नहर में कपड़ा धोने और नहाने गई थीं। इसी दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

किशोरियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद चरवाहे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक खुशबू की मौत हो चुकी थी। वहीं राधा और आरती की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को उपचार के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान विमल यादव ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!