October 1, 2026 3:24 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

शिक्षा निकेतन में पुरस्कृत विद्यार्थी

शिक्षा निकेतन में पुरस्कृत विद्यार्थी

– उद्यमिता की उड़ान भरेंगे शिक्षा निकेतन के 20 विद्यार्थी

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को युवा उद्यमिता कार्यक्रम-2026 के तहत व्यावसायिक योजना प्रस्तुत करने वाले 20 विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना विकसित करना भी है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में उद्यमशील सोच विकसित होने से वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकते हैं।कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार, रेहान आलम,तनु उपाध्याय, रिशा कुमारी, नीतू यादव, जूली केशरी, राधिका चंद्रवंशी, अनुराग प्रजापति, इल्मा, सौरांश शुक्ला, रोहन यादव, हर्षिता, महताब, अंजली कुमारी, उमा कुमारी, बृजेश कुमारी,नितीश कुमार, वैभव चौरसिया,दिव्यांशु गुप्ता और दीपक केशरी को व्यावसायिक योजना प्रस्तुत करने के लिए सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया गया।संचालन आचार्य प्रमोद चौबे ने किया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!