September 30, 2026 3:57 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

सरप्लस के चलते राजकमल यादव का स्थानांतरण, विदाई समारोह में छलक पड़े आंसू

विंढमगंज। कंपोजिट विद्यालय बुटवेढवा में मंगलवार को शिक्षक राजकमल यादव के स्थानांतरण पर भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम, ग्राम प्रधान तारा देवी, संजय गुप्ता सहित विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंध समिति एवं क्षेत्र के समाजसेवी मौजूद रहे।

 

समारोह में राजकमल यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब से राजकमल सर ने विद्यालय में कदम रखा, तब से विद्यालय लगातार प्रगति की ओर बढ़ता गया। विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण को सभी ने याद किया।

विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। अपने प्रिय शिक्षक को विदा करते समय कई विद्यार्थी भावुक नजर आए। बच्चों की आंखों में आंसू और शिक्षक के प्रति उनका स्नेह देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। वर्षों में शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच बने आत्मीय संबंध विदाई के दौरान साफ दिखाई दिए।

बताया गया कि सरप्लस होने के कारण राजकमल यादव का स्थानांतरण मुड़ीसेमर विद्यालय में किया गया है। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अध्यापकगण अंजू रानी, श्वेता, शालिनी, अनुराग तिवारी, पद्मावती देवी, चंचला गुप्ता, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित अन्य समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने राजकमल यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!