September 21, 2026 2:58 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मिर्जापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड

महुली में श्री राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित अरविंद जायसवाल लगातार पांचवीं बार बने अध्यक्ष, 8 अक्टूबर से होगा रामलीला का मंचन

दुद्धी/सोनभद्र। रिपोर्ट—नितेश कुमार

महुली (सोनभद्र)। दुद्धी विकासखंड के महुली खेल मैदान में रविवार की शाम श्री राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी की बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में सदस्यों ने एक बार फिर ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल पर विश्वास जताते हुए उन्हें लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्ष पद पर नाम की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत किया। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महुली की 80 वर्षों पुरानी रामलीला परंपरा को नई ऊर्जा और भव्य स्वरूप मिलेगा।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद अरविंद जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रामलीला आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आह्वान किया।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

नई कमेटी में वीरेंद्र कन्नौजिया एवं जितेंद्र जौहरी को उपाध्यक्ष, अमित कुमार कन्नौजिया को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को सचिव बनाया गया।

प्रबंधन मंडल में बुद्धनाथ कन्नौजिया, मनोज कुमार कन्नौजिया, दिरगज राम कन्नौजिया, शारदा प्रसाद कन्नौजिया, स्नेहमय कन्नौजिया, मुकेश कुमार कन्नौजिया एवं सुरेंद्र कुमार कन्नौजिया को जिम्मेदारी दी गई। वहीं संजीव जौहरी को मुख्य संरक्षक बनाया गया।

संरक्षक मंडल में रंजना चौधरी, ब्लॉक प्रमुख दुद्धी, भुल्लू राम कन्नौजिया, राजन चौधरी, सुशील गुप्ता, मनोज कुमार कन्नौजिया, रामकेश जायसवाल, राजनाथ गोस्वामी, नथुन सिंह गौड़, विनोद कन्नौजिया, सेकरार अहमद एवं अमानुल्लाह को शामिल किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकपूर कनौजिया, मनीष कुमार कन्नौजिया, विजेंदर कन्नौजिया, प्रदीप जायसवाल, श्यामबिहारी कन्नौजिया, राकेश गुप्ता, अनुज कुमार, नंदकिशोर, पवन कुमार, अनूप कुमार एवं अक्षय कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मीडिया प्रभारी के रूप में विवेकानंद मिश्र, सुशील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, शिवदास शर्मा एवं नितेश कुमार को मनोनीत किया गया।

अध्यक्ष अरविंद जायसवाल बोले—रामलीला हमारी सांस्कृतिक पहचान

नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि महुली में पिछले 80 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन होता चला आ रहा है। आधुनिकता के दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में कई पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं, लेकिन महुली के ग्रामीणों ने रामलीला की इस गौरवशाली परंपरा को आज भी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ जीवित रखा है।

उन्होंने कहा कि रामलीला केवल एक मंचीय आयोजन नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और संस्कारों को समाज एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कमेटी का प्रयास रहेगा कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन अधिक व्यवस्थित, अनुशासित और आकर्षक हो तथा युवाओं की भागीदारी भी बढ़े।

8 अक्टूबर से होगा श्रीराम की लीलाओं का मंचन

रामलीला मंडली के व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया एवं महंत दयाराम कन्नौजिया ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन का शुभारंभ 8 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। विभिन्न प्रसंगों के मंचन के बाद 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के दिन रावण वध लीला के साथ आयोजन का समापन होगा।

बैठक में रामलीला मंच, कलाकारों, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, दर्शकों की सुविधा, आयोजन स्थल की तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि महुली की ऐतिहासिक रामलीला को इस वर्ष भी पूरे उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा।

80 वर्षों से चली आ रही परंपरा, नई कार्यकारिणी और अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में महुली की रामलीला एक बार फिर सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र बनने को तैयार है।

Nitesh Kumar
Author: Nitesh Kumar

Nice

error: Content is protected !!