विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र स्थित खुशी लॉज में अपना दल (एस) विधानसभा दुद्धी पूर्वी जोन विंढमगंज की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम अपना दल के संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस दौरान संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जयचंद, उदित पटेल, राजपाल कुशवाहा, विधानसभा सचिव लवकुश चंद्रवंशी, हरिकेश्वर गौड़, जोन अध्यक्ष सरजू गुप्ता, सुरेंद्र पासवान, उत्तम केसरी, सुरेश पासवान, रमेश यादव,धीरेंद्र पटेल, सुधीर साहनी, आशु अंसारी, रामबरन, अमरनाथ, गुलाब जायसवाल, सुषमा केसरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।











