September 21, 2026 2:58 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मिर्जापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड

भूसी की आड़ में ले जाई जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

रजखड़ घाटी में पलटे ट्रक से 15,680 बोतलें मिलीं, चालक फरार; शराब समेत ट्रक की कीमत करीब 64 लाख

दुद्धी, सोनभद्र। ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भूसी की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर रजखड़ घाटी के ढलान मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक से 277 पेटियों और 100 प्लास्टिक बोरियों में रखी कुल 15,680 बोतल शराब बरामद हुई। बरामद शराब, ट्रक और अन्य सामान की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह रविवार को पुलिस टीम के साथ म्योरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रजखड़ घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ट्रक संख्या JK05G3831 पलटा मिला। ट्रक की तलाशी लेने पर भूसी के नीचे पेटियों और प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।पुलिस ने मौके के आसपास चालक और अन्य लोगों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। तलाशी में 277 पेटियों व 100 प्लास्टिक बोरियों में कुल 15,680 बोतल, 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मामले में थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 265/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार चालक व अन्य संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह व 0उ0नि0 संजय सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश राम, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, कांस्टेबल सुनील सरोज एवं कांस्टेबल जसवंत सिंह शामिल रहे।

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!