सोनभद्र दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जल शक्ति, बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग स्वतंत्र देव सिंह से शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान राज्यमंत्री ने सोनभद्र की कनहर परियोजना के नहर निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने नहर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित ऐसे लोगों, जिन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है, का पुनः सर्वे कराकर पात्र प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग रखी।इसके अलावा हर घर नल योजना से छूटे सोनभद्र के टोलों एवं बस्तियों का सर्वे कराकर उन्हें योजना से जोड़ने और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
जीत सिंह खरवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है। वहीं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।











