September 8, 2026 4:23 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

सोनभद्र की अधिवक्ता बिंदू यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

सोनभद्र की अधिवक्ता बिंदू यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत
– डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
– रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए सभागार में हुआ आयोजन

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी(भावना) ने 31 अगस्त 2026 को सोनभद्र की वरिष्ठ अधिवक्ता बिंदू यादव को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के पदाधिकारियों और महिला अधिवक्ताओं ने सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष बिन्दू यादव एडवोकेट को समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया।

डिस्ट्रिक्ट बार भवन में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व पूर्व अध्यक्ष डीबीए जगजीवन सिंह ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया और बधाई दिया। सोनांचल संघर्षवाहिनी के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता रोशनलाल यादव ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई दी। एडवोकेट पुष्पा तिग्गा, एडवोकेट सुशीला वर्मा, अधिवक्तागण चन्द्रावती जैसवार, पार्वती, आसमा, सोनी, अंजू ने माला पहनाकर स्वागत किया।डीबीए के पूर्व महामंत्री प्रदीप मौर्या, कामता यादव, राजेश यादव, सुरेश सिंह, दशरथ सिंह, राम जियावन सिंह यादव, चतुर्भुज शर्मा, अनिल यादव, राजदीप सिंह, सिरवंत यादव, धीरेन्द्र,और बबुनंदर सिंह ने पुष्प भेंट कर बिन्दू यादव एडवोकेट को बधाई दिया। बिंदू यादव एडवोकेट ने सभी का आभार जताया है।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!