September 6, 2026 4:49 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विंढमगंज (सोनभद्र)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश एवं थाना प्रभारी विंढमगंज जयप्रकाश राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 सितंबर को कार्रवाई करते हुए थाना दुद्धी में पंजीकृत मु0अ0सं0 190/2026, धारा 8/20 व 60 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र नागेंद्र कुमार, निवासी नंदी बाबा मंदिर के पास नई बस्ती, थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल महफूज अली, हेड कांस्टेबल बजरंग यादव एवं कांस्टेबल तरुण वर्मा शामिल रहे।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!