कोन। शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर शिक्षण कौशल का प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोन के सामाजिक विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक अनुराग सिंह यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड के अलावा सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित जनपद के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। सम्मान मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों एवं क्षेत्र के लोगों ने अनुराग सिंह यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











