September 5, 2026 4:25 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विंढमगंज में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विंढमगंज। थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर विंढमगंज थाना परिसर को आकर्षक झालर-बत्तियों से सजाया गया था। थाना परिसर में विशेष भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया। थाना परिसर में नंदलाल तिवारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।

वहीं क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। हनुमान मंदिर में आनंद द्विवेदी, राम-जानकी मंदिर में वेद मोहन दास ब्रह्मचारी बाबा ने पूजा-अर्चना एवं व्यवस्था की, जबकि मां काली मंदिर में राजीव रंजन तिवारी ने पूजा-अर्चना कराई। इसके अलावा डिहवार बाबा मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष व्यवस्था की गई।

जन्माष्टमी के अवसर पर सभी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन, घंटियों और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए और प्रसाद का वितरण किया गया।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!