August 16, 2026 10:35 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

बिजली कटौती के विरोध में विंढमगंज बाजार बंद, व्यापारियों व ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता

  1. विंढमगंज क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था के विरोध में आज विंढमगंज बाजार में पूर्ण बंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गयाबिजली की समस्या से परेशान व्यापारियों, दुकानदारों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी नाराजगी जताई और बाजार की सभी प्रमुख दुकानें बंद रखीं।

 

बाजार बंद के दौरान व्यापारियों और ग्रामीणों ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनजीवन के साथ-साथ व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिनभर बिजली की आंख-मिचौली और रात में अचानक आपूर्ति बंद होने से दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बंदी को लेकर स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए इस कदम को सराहनीय बताया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

वहीं, बाजार बंद होने से प्रशासन और विद्युत विभाग पर समस्या के तत्काल समाधान को लेकर दबाव बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

विंढमगंज की जनता की एक ही मांग—बिजली कटौती बंद हो और नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल हो।

Prem Chand
Author: Prem Chand

error: Content is protected !!