हर्षोल्लास के साथ बनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
– पूर्व सैनिक चीफ श्री ओमप्रकाश तिवारी तिवारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।पूर्व सैनिक चीफ श्री ओमप्रकाश तिवारी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। चीफ श्री ओमप्रकाश तिवारी ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम का स्मरण कराता है। उनका अदम्य साहस और समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विकसित भारत एवं समृद्ध सोनभद्र के निर्माण में अपना योगदान दें।चीफ श्री ओमप्रकाश तिवारी ने कहा, “आइए, स्वतंत्रता के इस महापर्व को राष्ट्रप्रेम, गौरव और उत्साह के साथ मनाएं तथा तिरंगे की आन-बान-शान को सदैव सर्वाेपरि रखने का संकल्प लें।







जहां मौके पर मौजूद पूर्व सैनिक चीफ श्री ओमप्रकाश तिवारी, सुपरवाइजर धर्मदेव सिंह,मोहम्मद सरफराज खान,गनमैन प्रमोद कुमार सिंह,सुरक्षाकर्मी धर्मवीर सिंह,अविनाश कुमार भारती,रंजीत कुमार यादव,संतोष सिंह,सोनू सिंह,सुभाष यादव,भरत कुमार मौजूद रहे।










