August 7, 2026 2:11 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

82 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया भूमि पूजन

 

दुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत दुद्धी में जेम्स स्कूल गेट से महावीर मोहल्ला होते हुए राजमन गुप्ता के घर तक करीब ₹82 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना का भूमि पूजन नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया।

चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीसी रोड बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।

वहीं, स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि हाल ही में बनी कुछ सीसी सड़कें चार महीने के भीतर ही उखड़ने लगी हैं। लोगों ने मांग की कि नई सड़क के निर्माण के साथ-साथ पूर्व में बनी सड़कों की भी उच्च स्तरीय गुणवत्ता जांच कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप और टिकाऊ हो।

भूमि पूजन कार्यक्रम में दीपक शाह, सुमित सोनी, वार्ड सभासद निरंजन, शाहिद, मोनू सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!