भोपाल। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (MP-CG) टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने ब्रॉडबैंड सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, जियो के ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 21 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। बीते महीने कंपनी से 46 हजार से अधिक नए ब्रॉडबैंड ग्राहक जुड़े, जिससे क्षेत्र में जियो की बढ़त और मजबूत हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी अवधि में एयरटेल ने करीब 14 हजार नए ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े। वहीं, MP-CG सर्किल में सभी टेलीकॉम कंपनियों के कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या अब 35 लाख से अधिक हो गई है। मोबाइल सेवाओं में भी जियो का दबदबा कायम है और कंपनी के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 5.05 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है।
JioHome के नए किफायती प्लान
ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जियोहोम ने कई नए सर्विस पैक लॉन्च किए हैं, जिनमें टीवी, हाई-स्पीड इंटरनेट और OTT मनोरंजन के विकल्प शामिल हैं।
TV-Only पैक
टीवी मनोरंजन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने ‘TV-Only’ पैक पेश किया है। इसकी प्रभावी कीमत करीब 400 रुपये प्रति माह है। यह 2 महीने और 5 महीने की वैधता में उपलब्ध है। इस प्लान में 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनल, 200 से ज्यादा HD चैनल और 15 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल देखने की सुविधा मिलती है।
Wi-Fi Only पैक
सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं।
- 30 Mbps स्पीड: 5 महीने के लिए 2,200 रुपये (प्रभावी लागत 450 रुपये प्रति माह)
- 100 Mbps स्पीड: 5 महीने के लिए 3,000 रुपये (प्रभावी लागत 600 रुपये प्रति माह)
3-in-1 Combo पैक
जिन ग्राहकों को इंटरनेट, टीवी और OTT सेवाएं एक साथ चाहिए, उनके लिए जियोहोम ने 3-इन-1 कॉम्बो प्लान पेश किया है।
- 30 Mbps प्लान: 4 महीने के लिए 2,222 रुपये (प्रभावी लागत 555 रुपये प्रति माह), जिसमें 1,000 लाइव टीवी चैनल और 12 OTT ऐप्स शामिल हैं।
- 100 Mbps प्लान: 3 महीने के लिए 2,122 रुपये (प्रभावी लागत 707 रुपये प्रति माह)
हर बजट के लिए डिजिटल समाधान
जियो का कहना है कि नए प्लान ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के अनुसार हाई-स्पीड इंटरनेट, लाइव टीवी और डिजिटल मनोरंजन का किफायती विकल्प उपलब्ध कराएंगे। कंपनी का उद्देश्य डिजिटल सेवाओं को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाना और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ मनोरंजन का अनुभव देना है।









