October 23, 2026 12:23 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

आज होगा असत्य पर सत्य की विजय, भारती इंटर कॉलेज खेल मैदान व छठ पूजा स्थल पर होगा रावण दहन विंढमगंज (सोनभद्र)। असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व आज विंढमगंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थानीय भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान एवं छठ पूजा स्थल पर विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। विंढमगंज में रावण दहन की यह ऐतिहासिक परंपरा करीब 50 वर्षों से चली आ रही है। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए सोनभद्र सहित आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। विजयादशमी के अवसर पर दोनों स्थलों पर मेले को लेकर उत्साह का माहौल रहता है। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की आकर्षक झांकियां भी खेल मैदान में पहुंचती हैं। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे इस आयोजन में शामिल होकर मेले की रौनक बढ़ाते हैं। राम-रावण युद्ध होगा आकर्षण का केंद्र रावण दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम और दशानन रावण के बीच होने वाला प्रतीकात्मक युद्ध होता है। युद्ध के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम का बाण रावण के विशालकाय पुतले को धराशायी कर देता है। इसके साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचता है। राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं की रहती है अहम भूमिका इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कार्यकर्ता महीनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं और अथक मेहनत से मेले को आकर्षक स्वरूप प्रदान करते हैं। रावण के विशालकाय पुतले के निर्माण से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक में आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहता है। थाना प्रभारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर मुस्तैद रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। विजयादशमी के अवसर पर विंढमगंज के दोनों आयोजन स्थलों पर उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। लोगों को उस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार है, जब भगवान श्रीराम के बाण से रावण का विशालकाय पुतला धू-धू कर जलेगा और पूरा क्षेत्र असत्य पर सत्य की विजय के जयघोष से गूंज उठेगा।

महुली में महीनों से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में आक्रोश बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, 25 केवीए की जगह 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत महुली में शिवम् इंटर कालेज के बगल में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब एक महीने से जला पड़ा है, जिसके कारण आसपास के दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों के अनुसार उक्त ट्रांसफार्मर से लगभग 30 से 40 कनेक्शनधारी अपने घरों में बिजली का उपयोग करते हैं। ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद से इन परिवारों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इन दिनों बरसात का मौसम होने के कारण ग्रामीणों की परेशानियां और भी बढ़ गई हैं। बिजली नहीं रहने से घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित होने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, पेयजल की व्यवस्था तथा अन्य जरूरी कार्यों में भी दिक्कत उत्पन्न हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद इसकी शिकायत संबंधित विभाग और अधिकारियों से कई बार की गई। विभागीय अधिकारियों को समस्या की जानकारी देने के बावजूद अब तक जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद उन्हें जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का भरोसा तो दिया गया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

बार-बार जल रहा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों ने बताया कि महुली में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगातार अधिक लोड के कारण बार-बार जल जाता है। इससे हर कुछ समय बाद ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली कनेक्शनों की संख्या और बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पर्याप्त क्षमता का नहीं रह गया है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और वर्तमान 25 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। इससे विद्युत भार को आसानी से संभाला जा सकेगा और बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से भी ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

लगातार बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें लंबे समय से परेशान होना पड़ रहा है। यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो ग्रामीण उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ आंदोलन करने के लिए भी मजबूर हो सकते हैं।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए तथा भविष्य में समस्या न हो, इसके लिए 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिलेगी और बरसात के इस मौसम में उन्हें हो रही परेशानियों से निजात मिल सकेगी।

प्रदर्शन के दौरान शिवनाथ यादव, देवेंद्र यादव, ईश्वरी यादव, मुहम्मद शाकिर, मुहम्मद बशीर, सोमनाथ सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Nitesh Kumar
Author: Nitesh Kumar

Nice

error: Content is protected !!