विंढ़मगंज रेलवे स्टेशन रोड से लेकर हरनाकछार तक मैपिंग की चर्चा, स्थानीय लोगों में बढ़ी उत्सुकता
विंढ़मगंज (सोनभद्र)। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) के बाईपास निर्माण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विंढ़मगंज क्षेत्र में सर्वेयर द्वारा विभिन्न मार्गों पर निशान लगाए जाने तथा मैपिंग तैयार किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच इस संभावित परियोजना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।स्थानीय स्तर पर रेलवे स्टेशन रोड, आदर्श नगर रोड, इलाहाबाद बैंक रोड, सलैयाडीह-कोन मार्ग तथा हरनाकछार मुख्य मार्ग सहित कई स्थानों पर सर्वेक्षण के लिए निशान लगाए जाने की बात कही जा रही है। इन निशानों को देखकर लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि NH-39 बाईपास की संभावित योजना के तहत क्षेत्र में मैपिंग का कार्य किया जा रहा है।
हालांकि, सर्वेक्षण के दौरान लगाए गए निशानों का वास्तविक उद्देश्य क्या है और प्रस्तावित बाईपास का मार्ग किन-किन स्थानों से होकर गुजरेगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी आवश्यक है। यदि बाईपास की योजना इन क्षेत्रों से संबंधित होती है, तो इसका स्थानीय आवागमन, सड़क संपर्क और आसपास के भूखंडों पर भी प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार
बाईपास को लेकर बढ़ती चर्चाओं के बीच स्थानीय लोगों की निगाहें अब संबंधित विभाग की आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं। लोगों के मन में यह सवाल भी है कि सर्वेक्षण केवल प्रारंभिक मैपिंग के लिए किया जा रहा है या इसके आधार पर आगे की कोई निर्माण योजना प्रस्तावित है।
अब देखना होगा कि NH-39 बाईपास को लेकर विभाग की ओर से क्या जानकारी सामने आती है और विंढ़मगंज क्षेत्र में लगाए गए निशानों का वास्तविक उद्देश्य क्या है। दूसरी तरफ दबी जुबान ग्रामीणों की माने तो कुछ भूस्वामी जो nh39 में पहले दूसरे राज्य में मुआवजा पा चुके हैं वह पून: मुआवजा के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर लगे हुए हैं कि किसी तरह उनका मकान रोड में चला जाए अब मामला क्या है और कितना सही है या गलत यह तो समय बताएगा ।











