August 21, 2026 9:11 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

सोनभद्र पुलिस विभाग में फेरबदल: विंढमगंज व म्योरपुर थानों के प्रभारी बदले

अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक का आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू

सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने दो थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया है।

जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष विंढमगंज के पद से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष म्योरपुर नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक रविकांत मिश्रा को थानाध्यक्ष म्योरपुर से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष विंढमगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा। दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा आदेश के अनुपालन की आख्या तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी अपेक्षित मजबूती आएगी।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!