October 11, 2026 3:01 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विंढमगंज में रामलीला का शुभारंभ, अतिथियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन

परंपरा को आगे बढ़ाने का मुख्य अतिथि ने किया आह्वान

विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय क्षेत्र में श्रीराम जानकी मंदिर रामलीला रावण दहन दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले रामलीला का आयोजन शुरू हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री श्री 108 श्री मनमोहन दास ब्रह्मचारी बाबा, विंढमगंज थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा तथा चोपन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामसकल जायसवाल ने अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर किया।

उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने भगवान लक्ष्मी-नारायण के दरबार में धूप-दीप प्रज्वलित कर विधिवत आरती की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनमोहन दास ब्रह्मचारी बाबा ने रामलीला के आयोजन को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए इसे निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन राम मंदिर के पुजारी वेद मोहन दास के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता, व्यवस्थापक सुमन गुप्ता, राजकमल गुप्ता, अमित केशरी, सत्यम जायसवाल, राकेश केशरी , नंदलाल केशरी, विरेन्द्र गुप्ता,सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!