कचनरवा/कोन, सोनभद्र। कचनरवा क्षेत्र में विद्यालयों के खुले होने की सूचना सामने आने के बाद शासन-प्रशासन के निर्देशों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में किसी विद्यालय को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद कोई विद्यालय संचालित पाया जाता है, तो संबंधित विद्यालय की तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

जनहित में स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से अपील की है कि मौके पर तत्काल जांच कराई जाए और निर्देशों का उल्लंघन कर खुले पाए जाने वाले विद्यालयों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करे।
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट करें और नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर आवश्यक कार्रवाई करें।











