October 11, 2026 3:02 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

दुद्धी से नाबालिग लापता, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव से एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी ललिता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र रोशन कुमार 7 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे दुद्धी से बाल कटवाकर घर जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

 

काफी तलाश के बाद भी पुत्र का पता नहीं चलने पर ललिता देवी ने 10 अक्टूबर को दुद्धी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। उप निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि ललिता देवी तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपराध संख्या 275/26 दर्ज कर गुमशुदगी की मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई है,

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!