रामनगर वार्ड नंबर 10 में होगा उद्घाटन, विधानसभा प्रभारी राकेश कुमार करेंगे शुभारंभ
(दुद्धी, सोनभद्र) दुद्धी विधानसभा (403) क्षेत्र में अपना दल (एस) के नए कार्यालय का शुभारंभ 12 अक्टूबर को रामनगर वार्ड नंबर 10 में किया जाएगा। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

अपना दल (एस) के दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने बताया कि विधानसभा स्तरीय पार्टी कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को विधानसभा प्रभारी राकेश कुमार के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं आम जनमानस से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस यादगार पल का साक्षी बनने की अपील की है।












