October 13, 2026 4:24 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मतदाता सूची दुरुस्त करने में जुटा तहसील प्रशासन एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिए निर्देश, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और विलोपित नामों का सत्यापन करने पर जोर दुद्धी, सोनभद्र। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में दुद्धी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें तहसील क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम ने कहा कि स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। विलोपित नामों का होगा भौतिक सत्यापन एसडीएम ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन करें। जांच में कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरवाकर उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई एसडीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन और आवेदन संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल भेजने का हाईकोर्ट का आदेश, डॉक्टरों की विशेष टीम करेगी इलाज

नई दिल्ली: शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के मामले में मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया। अदालत ने वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल टीम गठित करने का भी आदेश दिया गया है।

पत्नी गीतांजलि की याचिका पर सुनवाई

यह आदेश वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि सोनम वांगचुक को इलाज के नाम पर उनकी इच्छा के विरुद्ध सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया था कि उनके पति को उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी जाए।

सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि वांगचुक को मेदांता अस्पताल भेजने में कोई आपत्ति नहीं है और वहीं उनके आगे के इलाज की व्यवस्था की जाए।

28 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर

सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अनशन के 20वें दिन यानी 18 जुलाई को स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी, जहां से विवाद शुरू हुआ।

सफदरजंग RDA ने जताई आपत्ति

सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर कहा कि किसी मरीज को उसकी इच्छा के विरुद्ध अस्पताल में रखना चिकित्सा नैतिकता और संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है।

RDA का कहना है कि अस्पताल में भारी पुलिस बल की तैनाती से मरीजों और डॉक्टरों दोनों को परेशानी हो रही है। एसोसिएशन ने अस्पताल का गैर-चिकित्सकीय और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने पर भी चिंता जताई है। साथ ही जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

फिलहाल कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत?

सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत है। जांच में उनके ब्लड शुगर, पोटेशियम और ल्यूकोसाइट का स्तर सामान्य से कम पाया गया है।

लगातार अनशन के कारण वे गंभीर डिहाइड्रेशन से भी जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें नसों के जरिए ग्लूकोज (IV Fluids) देने की सलाह दी है, लेकिन वांगचुक ने इसे स्वीकार नहीं किया है। फिलहाल वे ओआरएस और ओरल पोटेशियम के माध्यम से उपचार ले रहे हैं।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!