विढमगंज/सोनभद्र। हरनाकछार स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, उपाध्यक्ष जदुनाथ यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता और सचिव उपेंद्र गुप्ता बनाए गए।

बैठक में पूजा-पंडाल, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। समिति ने शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। मीडिया प्रभारी जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।











