September 22, 2026 5:52 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व सचिव सुशील सिंह बने

रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व सचिव सुशील सिंह बने

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र। स्थानीय राम मंदिर में श्रीराम लीला समिति की बैठक आहुत की गई। बैठक में आगामी रामलीला के कुशल मंचन पाठ को लेकर समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्व सहमति से रामलीला समिति का अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय को बनाया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि सबके सहयोग से नगर में यह ऐतिहासिक रामलीला कराया जाता है, इस वर्ष भी आप सभी सनातन प्रेमियों के सहयोग की अपेक्षा है। वहीं समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त आशीष तिवारी ने बताया कि राम मंदिर परिसर में दशकों से हो रहे रामलीला का मंचन पूरे नगर में अपनी भव्यता और दिव्यता के लिए मशहूर है, नई पीढ़ी पौराणिक कथाओ को देखकर सनातन परंपरा एवं संस्कृति को भली भांति आत्मसात करें इसको लेकर समिति संकल्पित है, क्योंकि पुरातन काल से वर्तमान में देश को सदैव सुरक्षित करने का कार्य सनातन परंपरा करते आ रही है। इसी क्रम में रामलीला का मंचन पाठ स्थानीय लोगों को भारत की संस्कृति एवं सभ्यता से जोड़ने का भी काम निरंतर करेगी।

गठन के दौरान श्री रामलीला समिति का संरक्षक ईश्वरी नारायण सिंह,गिरीश नारायण सिंह,देव प्रकाश मौर्य,फौजदार सिंह,कपूरचंद पांडेय,धुरंधर शर्मा,पुष्पराज पांडे,सतीश पांडे,नीलकांत तिवारी,शिवनाथ जायसवाल जी सुनीत खत्री,कृष्णानंद वर्मा,अवधेश कुमार सिंह, सभासद राकेश मिश्रा,सुनील अग्रवाल,ज्ञानशंकर शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, पूर्व अध्यक्ष प्राणमती देवी,दुर्गा प्रसाद सेठ, वीके शुक्ला संयोजक महेश जायसवाल,रमेश सिंह यादव,संजय बैसवार,श्रवण पासवान विधिक सलाहकार अधिवक्ता संजीत कुमार चौबे उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह,नीलेश मिश्रा, अरविन्द सोनी, पूर्व सभासद अनुज त्रिपाठी,अनूप सेठ,संजय सिंह चंदेल सचिव सुशील सिंह उपसचिव रामदेव मौर्या, सभासद अमित गुप्ता,समीर माली,शिवम द्विवेदी,राजेश्वर प्रसाद कोषाध्यक्ष अभिषेक सेठ उपकोषाध्यक्ष अनिश सेठ व्यवस्थापक कार्तिकेय द्विवेदी,कैलाश,रंजीत सिंह,करन सागर,प्रेम सागर,सत्य प्रकाश कनौजिया,सुभाष शुक्ला, दीपक अग्रवाल मीडिया प्रभारी अनुज सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य विश्वकर्मा व मंजर को बनाया गया।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!