October 13, 2026 4:28 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मतदाता सूची दुरुस्त करने में जुटा तहसील प्रशासन एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिए निर्देश, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और विलोपित नामों का सत्यापन करने पर जोर दुद्धी, सोनभद्र। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में दुद्धी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें तहसील क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम ने कहा कि स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। विलोपित नामों का होगा भौतिक सत्यापन एसडीएम ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन करें। जांच में कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरवाकर उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई एसडीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन और आवेदन संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

खड़े ट्रैक्टर में पीछे से बाइक की टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

खड़े ट्रैक्टर में पीछे से बाइक की टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

 

दूसरी बाइक भी ट्रैक्टर से टकराई, साढ़ू भाई घायल

घायल युवक

विंढमगंज। थाना क्षेत्र के एनएच-39 स्थित कर्बला के पास मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से अलग-अलग बाइक से आ रहे दो साढ़ू भाइयों की बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश पुत्र स्व. विश्वनाथ निवासी घिवही, विंढमगंज और रामशकल पनिका पुत्र बासदेव निवासी खम्हरिया, बीजपुर दोनों साढ़ू भाई हैं। दोनों अलग-अलग बाइक से विंढमगंज से निकले थे। कमलेश अपने घर घिवही जा रहा था, जबकि रामशकल अपनी ससुराल केवाल निवासी रामचंद्र पनिका के घर जा रहा था।कर्बला के पास अंधेरा होने के कारण सड़क पर पहले से खड़ा ट्रैक्टर कमलेश को दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक पीछे से ट्रैक्टर में जा भिड़ी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ दूरी पीछे चल रहे रामशकल ने भी बाइक को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक भी ट्रैक्टर से टकरा गई। उसे हल्की चोट आई।रास्ते से गुजर रहे सलैयाडीह प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु ने तत्काल कमलेश को अपनी बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पहुंचाया। चिकित्सक सतेन्द्र प्रसाद ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में कमलेश ने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई में जुट गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और कमलेश का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। बताया गया कि कमलेश की शादी महज चार माह पहले ही हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!