November 6, 2026 10:07 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

सड़क दुर्घटना में राम-जानकी मंदिर के पुजारी वेद मोहन दास ब्रह्मचारी बाबा घायल, बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर

विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम-जानकी डिहवार बाबा मंदिर के पुजारी श्री श्री 108 वेद मोहन दास ब्रह्मचारी बाबा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा जी किसी आवश्यक कार्य से विंढमगंज से रमना गए हुए थे। वहां से वापसी के दौरान नगर के समीप उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें श्री बंशीधर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

बाबा जी के दुर्घटना में घायल होने की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतक एवं श्रद्धालु श्रीराम-जानकी मंदिर पहुंचने लगे। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की।इस दौरान हृदयानंद चौबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, सुमन गुप्ता, राजू गुप्ता, हर्षित प्रकाश, अविनाश अग्रवाल, ओपी यादव, राजकमल गुप्ता, अमरेश केशरी, नंदकिशोर गुप्ता एवं जगत नारायण जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!