October 6, 2026 3:39 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

सेवा संकल्प अभियान की यात्रा विंढमगंज पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

विंढमगंज, सोनभद्र। गुजरात के वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प अभियान की यात्रा सोमवार को झारखंड के गढ़वा होते हुए सोनभद्र के विंढमगंज पहुंची। लगभग 100 बाइक, एक संकल्प वाहन एवं चार बड़े वाहनों के साथ निकली यह यात्रा वाराणसी संसदीय क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण और संकल्प के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

विंढमगंज पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, दुद्धी विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़,भाजपा मंडल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी , मंडल उपाध्यक्ष रवि, आर जायसवाल,तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

 

कार्यक्रम के दौरान विंढमगंज थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखा गया। थाना प्रभारी स्वयं मौके पर व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजकों के अनुसार, यह संकल्प यात्रा सोनभद्र जिला मुख्यालय पहुंचेगी और वहां से वाराणसी के लिए रवाना होगी। इसके बाद यात्रा वाराणसी संसदीय क्षेत्र में निर्धारित स्थल तक पहुंचेगी।

बताया गया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए इस सेवा संकल्प अभियान के तहत यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर आगे बढ़ रही है। यात्रा के माध्यम से सेवा और जनसंपर्क का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Prem Chand
Author: Prem Chand

error: Content is protected !!