October 6, 2026 3:38 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

दुर्गा पूजा से पहले बिजली विभाग अलर्ट, पंडालों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

कचनरवा/कोन/सोनभद्र। दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विद्युत उपकेंद्र कचनरवा के अवर अभियंता अरविंद कुशवाहा ने दुर्गा पूजा समितियों और आमजन से अपील की है कि पंडालों का निर्माण बिजली के तारों, पोल और ट्रांसफार्मर से सुरक्षित दूरी पर ही कराया जाए।

अवर अभियंता ने स्पष्ट किया कि विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में न की जाए। पूजा आयोजन से पहले आवश्यक विद्युत सुरक्षा अनुमति प्राप्त करना भी जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही के कारण कोई विद्युत दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित पूजा समिति की होगी।

उन्होंने समितियों से अपील की कि पंडाल निर्माण, सजावट और विद्युत कनेक्शन के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि श्रद्धालुओं, बच्चों और आम राहगीरों की जान सुरक्षित रहे और दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।

VIKASH RAGHUWANSHI
Author: VIKASH RAGHUWANSHI

संपादक | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 कचनरवा/कोन, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 📰 स्थानीय खबरों की बुलंद आवाज़ समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए सदैव तत्पर। गांव, गरीब और आम जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना मेरा उद्देश्य है। सच • निष्पक्षता • जनसेवा जनहित के मुद्दों को सामने लाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना मेरा संकल्प है।

error: Content is protected !!