(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
सोनभद्र। एकादश आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC), जनपद सोनभद्र में जिलास्तरीय भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी रहीं।
मुख्य विकास अधिकारी ने लोकजीवन में स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों की चिकित्सा में आयुर्वेद के महत्व और इसके बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रत्यक्ष उदाहरण देते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद दिवस के महत्व एवं उद्देश्यों पर आधारित भाषण, निबंध, क्विज, पोस्टर पेंटिंग एवं रील वीडियो निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय, कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ओम प्रकाश कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, जिला शैक्षणिक प्रशिक्षण संस्थान तथा राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी ने सम्मानित किया। साथ ही प्रतिभागी शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा, 50 शय्या आयुष चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. ज्योतिर्जय सहित वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। डॉ. अपूर्व प्रियदर्शी ने मंच संचालन करते हुए आयुर्वेद से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
इस अवसर पर आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।











