बरवाडीह । प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत अंतर्गत पैरा ग्राम में स्थित ब्राइट चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक पोशाकों में सज-धज कर विद्यालय पहुंचे। बाल-राधा और कृष्ण के रूप में बच्चों की नटखट अदाओं ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

वही बच्चों ने “मटकी फोड़”, “माखन चोरी” और राधा-कृष्ण के भक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में आयोजित पारंपरिक मटकी फोड़ स्पर्धा में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो आकर्षण का केंद्र रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और कार्यक्रम के समापन पर सभी के बीच माखन-मिश्री व प्रसाद का वितरण किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय निर्देशक सुनील कुमार ठाकुर ने कहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान कृष्ण की शिक्षाएं हमें हर परिस्थिति में धैर्य और कर्म के साथ आगे बढ़ना सिखाती हैं। हम सब मिलकर समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव के विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। वही विद्यालय प्रधानाध्यापिका खुशबू कुमारी के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। नटखट बाल-गोपाल का जीवन हमें निश्छल प्रेम, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से भर देते है। ज्ञान और संस्कारों के प्रकाश से ही हम अपने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर एक बेहतर नागरिक बनने का संकल्प लें।
इस मौके पर विद्यालय निर्देशक सुनील कुमार ठाकुर,प्रधानाध्यापिका खुशबू कुमारी,अरविंद कुमार ठाकुर,सुप्रिया कुमारी,दीपाली कुमारी, पुष्पा कुमारी,लोकेश सिंह,संजीत सिंह,पीयूष कुमार,संतोष कुमार एवं बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे।











