September 3, 2026 10:57 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

कोन सबस्टेशन के सभी फीडरों पर जारी रहेगी ‘मॉर्निंग रीड’, समय से बिजली बिल जमा करने की अपील

कोन/सोनभद्र। विद्युत विभाग द्वारा लाइन हानियों को कम करने एवं विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कोन सबस्टेशन के सभी फीडरों पर ‘मॉर्निंग रीड’ (Morning Read) का कार्य लगातार जारी रखा जाएगा। इसके तहत सुबह के समय विद्युत उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग एवं विद्युत उपयोग की निगरानी की जाएगी।

विद्युत विभाग ने सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने विद्युत बिल का भुगतान निर्धारित समय पर अवश्य करें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।

विभाग द्वारा बकाया विद्युत बिलों के भुगतान के लिए भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि यदि उन्हें मीटर, बिल, कनेक्शन अथवा विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है तो वे संबंधित जेई(अजय प्रकाश गुप्ता) से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा लें।

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोन सबस्टेशन के सभी फीडरों पर मॉर्निंग रीड की प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ लाइन हानियों को कम करना और विद्युत व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

VIKASH RAGHUWANSHI
Author: VIKASH RAGHUWANSHI

संपादक | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 कचनरवा/कोन, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 📰 स्थानीय खबरों की बुलंद आवाज़ समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए सदैव तत्पर। गांव, गरीब और आम जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना मेरा उद्देश्य है। सच • निष्पक्षता • जनसेवा जनहित के मुद्दों को सामने लाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना मेरा संकल्प है।

error: Content is protected !!