August 26, 2026 3:50 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विंढमगंज में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम, सैकड़ों लोगों ने निकाला भव्य जुलूस

विंढमगंज (सोनभद्र)। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विंढमगंज क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सदर सुहैल अहमद खान के नेतृत्व में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने क्रमबद्ध होकर शांतिपूर्ण ढंग से भाग लिया।

जुलूस का शुभारंभ जामा मस्जिद विंढमगंज से हुआ। इसके बाद जुलूस विंढमगंज थाना, हलवाई चौक, सब्जी मंडी, कोन मोड़ बस स्टैंड, कुशवाहा बस्ती और शर्मा मोहल्ला होते हुए पुनः जामा मस्जिद पहुंचा। पूरे मार्ग पर लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

इस अवसर पर जामा मस्जिद विंढमगंज के इमाम रुस्तम अली, मौलाना अनीस, शाहरुख खान, अली राजा, सद्दाम हुसैन, गुड्डू खान, नजम खान, सफीक खान, रिजवान, रूमी, शाहबाज, छोटू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं, प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। लोगों ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव और मानवता को मजबूत किया जा सकता है।

जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विंढमगंज थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरे जुलूस की निगरानी करते रहे। पुलिस की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
Prem Chand
Author: Prem Chand

error: Content is protected !!