(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
दुद्धी (सोनभद्र)। 22 अगस्त 2026 को ग्रामीणों ने बताया कि दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत डुमरा ग्राम सभा की भुइयां बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाले रास्ते की स्थिति खराब है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय तक जाने के लिए जिला पंचायत के माध्यम से करीब चार महीने पहले पीसीसी रोड निर्माण का काम शुरू हुआ था, लेकिन यह कार्य पिछले चार महीने से बंद पड़ा है।

बारिश के मौसम में रास्ते पर फिसलन भरी मिट्टी होने के कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को फिसलन भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विद्यालय के चारों तरफ घास एवं झाड़ियां उगी हुई हैं, लेकिन उनकी साफ-सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि अब यह देखना होगा कि चार महीने से बंद पड़े पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का जिम्मेदार कौन है और यह काम कब तक पूरा होगा। ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने तथा विद्यालय के आसपास उगी घास एवं झाड़ियों की साफ-सफाई कराने की मांग की है।इस मौके पर उपस्थित अनिल सिंह,तपेश्वर प्रसाद, गंगा राम, रामपाल, महेश कुमार, विजय कुमार, नागेश्वर कुमार, कालेश्वर कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित रहे










