(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
दुद्धी/महुली, सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत महुली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 21 अगस्त 2026 को मजिस्ट्रेट द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई व्यवस्थाओं में खामियां सामने आने की बात बताई गई, जिससे विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शौचालय में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। वहीं कुछ कक्षाओं में पंखे बंद मिले। कक्षा में लगा लाइन वाला बोर्ड भी टूटा हुआ पाया गया। इसके अलावा बच्चों के लिए बनाए गए पेयजल स्थल पर भी साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं मिली तथा पानी की टोटी नहीं लगी होने की बात सामने आई।

विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास की व्यवस्था को लेकर भी निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक नहीं बताई गई। बताया गया कि जिस व्यवस्था को स्मार्ट क्लास के रूप में दिखाया जा रहा है, उसका बच्चों को अपेक्षित लाभ मिलता हुआ नहीं पाया गया।
विद्यालय में निरीक्षण के दौरान सामने आई इन कमियों के बाद अब क्षेत्रवासियों और अभिभावकों की नजर इस बात पर है कि मजिस्ट्रेट द्वारा इन अव्यवस्थाओं को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है और विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, स्वच्छ शौचालय, सुरक्षित कक्षाएं और पर्याप्त पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलना आवश्यक है। अब देखना होगा कि जांच के बाद संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए कितनी गंभीरता से कार्रवाई की जाती है।










