August 19, 2026 2:21 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विंढमगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विंढमगंज, सोनभद्रअपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने बुधवार, 19 अगस्त 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दियापुलिस के अनुसार, कार्रवाई थाना विंढमगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0-109/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित मामले में की गई।गिरफ्तार आरोपियों में समशाद अंसारी उर्फ समशाद अली (30 वर्ष), पुत्र जमसुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन; जमसुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन (51 वर्ष), पुत्र स्व. अब्दुल रऊफ; तथा तस्लीम बीबी उर्फ तस्लीम (46 वर्ष), पत्नी जमसुद्दीन अंसारी, सभी निवासी ग्राम हुमेलदोहर, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र शामिल हैं।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, हेड कांस्टेबल महफूज अली, कांस्टेबल धर्मेंद्र तथा महिला कांस्टेबल प्राची सरोज शामिल रहीं।

error: Content is protected !!