August 11, 2026 5:37 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

दुद्धी में गुरु माता रीना देवी के आवास पर पहुंचीं महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरि, सनातन धर्म की एकता का दिया संदेश

दुद्धी में गुरु माता रीना देवी के आवास पर पहुंचीं महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरि, सनातन धर्म की एकता का दिया संदेश

 

पूजा-अर्चना के बाद धर्म प्रचार एवं सनातन संस्कृति को मजबूत करने पर हुई चर्चा

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

दुद्धी/सोनभद्र। अखिल भारतीय जागरण सुधार मंडल, दुद्धी सोनभद्र के तत्वावधान में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को दुद्धी तहसील क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरि अपने समस्त टीम के साथ मंडल की संरक्षक गुरु माता रीना देवी (बेबी बंगाली) के आवास पर पहुंचीं।

 

आवास पर पहुंचने के बाद महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरि एवं उनके साथ आए लोगों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के पश्चात सनातन धर्म, धर्म प्रचार एवं सामाजिक एकता को लेकर चर्चा की गई।

 

इस दौरान श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरि ने कहा कि सनातन धर्म की मजबूती और धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए सभी लोगों को आपसी एकता एवं भाईचारे के साथ मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह सभी लोग एकजुट होकर सनातन धर्म एवं संस्कृति के लिए कार्य करते रहेंगे।

 

उन्होंने स्वयं को धर्म प्रचारक बताते हुए धर्म एवं संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के दौरान मंडल की संरक्षक गुरु माता रीना देवी (बेबी बंगाली) द्वारा अपने आवास पर पहुंचे महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरि एवं उनके साथ आए अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय जागरण सुधार मंडल के दुद्धी तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर दिनेश कुमार, देवकुमार सहित मंडल से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान आपसी एकता, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर सभी ने मिलकर आगे भी कार्य करने का संकल्प लिया।

Nitesh Kumar
Author: Nitesh Kumar

Nice

error: Content is protected !!