July 23, 2026 3:53 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ विकसित भारत को विश्व गुरु बनाने में जुटी सरकार : हंसराज विश्वकर्मा

दुद्धी (सोनभद्र)। कृषि मंडी दुद्धी परिसर में बुधवार को झमाझम बारिश के बीच भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोनभद्र जिला प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के दुद्धी प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वंदे मातरम् गीत के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई।

बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। भारत को उसकी प्राचीन गौरवशाली विरासत के अनुरूप विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। भाजपा संगठन द्वारा निर्देशित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को शत-प्रतिशत पूरा करने, आगामी 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने, बूथ समितियों के गठन एवं पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि बूथ समितियों एवं बूथ अध्यक्षों की मेहनत के बल पर ही वर्ष 2014, 2017, 2019 और 2024 में केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, कृषि, व्यापार, रोजगार, हर घर पक्का मकान, शौचालय तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बूथ अध्यक्षों को पार्टी संगठन की रीढ़ बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने मंडलवार संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गौड़ ने कहा कि बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियां ही संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम होती है।

कार्यक्रम से पूर्व मंडल अध्यक्षों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिंदाबाद, वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के नारों से परिसर गूंज उठा। मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, मोमेंटो एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन/संरक्षण भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह बबलू द्वारा किया गया।

सम्मेलन के उपरांत वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में परिसर में देव वृक्ष हरिशंकरी (पीपल, बरगद एवं पाकड़) का संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी रवि पासवान, रेंजर सरिता गौतम, गर्जन राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, मनोज मिश्रा, जिला मंत्री सुषमा सिंह गौड़, क्षेत्रीय मंत्री बीएन गुप्ता, नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, वीरेंद्र चौधरी, रामेश्वर राय, मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह, अंशुमान राय, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, राफे खां, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, पीयूष कसेरा, आयुष कुमार, मीरा सिंह गौड़, पूजा चंद्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!