July 23, 2026 4:00 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

खुद की फिटनेस पर चुप, हार के बाद गेंदबाज़ों की फिटनेस पर बोले शुभमन गिल

ENG vs IND: भारत के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 27 रन से मिली हार के बाद टीम की गेंदबाज़ी और डेथ ओवरों के प्रदर्शन को हार की बड़ी वजह बताया। हालांकि, पूरी सीरीज के दौरान अपनी फिटनेस पर उठे सवालों के बीच उन्होंने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

गौरतलब है कि शुभमन गिल की फिटनेस इस सीरीज में लगातार चर्चा का विषय रही। पहले वनडे में नाबाद 80 रन बनाने के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम जाना पड़ा। वहीं लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के दौरान अर्धशतक लगाने के बाद चौका मारते समय उनकी यही समस्या फिर उभरती दिखाई दी और कुछ ही ओवर बाद वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

मैच के बाद गिल ने कहा कि भारत की शुरुआत गेंदबाज़ी में अच्छी नहीं रही और इंग्लैंड ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने कहा, “45वें ओवर तक हम मुकाबले में थे, लेकिन आखिरी तीन ओवरों में हमने बहुत ज्यादा रन दे दिए। वहीं से मैच हमारे हाथ से निकल गया।”

उन्होंने बताया कि टीम की योजना 40 ओवर तक विकेट बचाकर बल्लेबाजी करने की थी ताकि अंतिम 10 ओवरों में तेज़ी से रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया जा सके। इसके लिए रन गति को 6 से 6.5 रन प्रति ओवर के आसपास रखने की रणनीति बनाई गई थी।

गिल ने कहा कि सकारात्मक पहलू यह रहा कि लगभग सभी बल्लेबाज़ों ने योगदान दिया, लेकिन गेंदबाज़ पावरप्ले में इंग्लैंड पर दबाव नहीं बना सके। इसके अलावा डेथ ओवरों में भी भारतीय गेंदबाज़ों ने काफी रन लुटाए, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा।

कप्तान ने रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “रोहित और विराट ने वर्षों से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शानदार प्रदर्शन किया है। आज रोहित ने जिस तरह बल्लेबाज़ी की, उससे मैं बेहद खुश हूं। आखिर में पिच धीमी हो गई थी और बल्लेबाज़ी आसान नहीं थी, लेकिन उन्हें खेलते देखना किसी आनंद से कम नहीं था।”

भारत को इस मुकाबले में 27 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!