July 23, 2026 3:41 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

ड्राइवरों के अधिकारों को लेकर विंढमगंज में उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन की बैठक आयोजित

विंढमगंज (सोनभद्र), 21 जुलाई। विंढमगंज स्थित भारती इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन, जनपद सोनभद्र के तत्वावधान में एक बैठक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रक, बस, टैक्सी, ऑटो एवं अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक में ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान एवं सामाजिक अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि चालक वर्ग दिन-रात कठिन परिश्रम कर देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करता है, इसलिए उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित एक ज्ञापन तैयार किया गया, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ड्राइवरों के साथ होने वाली मारपीट पर रोक, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुरक्षित पार्किंग, विश्राम गृह एवं शौचालय की व्यवस्था, 55 वर्ष से अधिक आयु के चालकों के लिए पेंशन योजना, दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता, आवास योजना, ड्राइवरों के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा, ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क में कमी तथा प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर को “ड्राइवर दिवस” घोषित करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एमडी ताजदार सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें चालक हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
– प्रेम कुशवाहा
विंढमगंज, सोनभद्र
Prem Chand
Author: Prem Chand

error: Content is protected !!