September 4, 2026 10:21 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

15 दिनों से Jio नेटवर्क की समस्या से परेशान 50 हजार आबादी, ₹349 रिचार्ज के बावजूद नहीं मिल रहा 5G का लाभ

कचनरवा/कोन, सोनभद्र। कचनरवा क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से Jio नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है। करीब 50 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में Jio उपभोक्ता नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि ₹349 का 5G रिचार्ज कराने के बावजूद उन्हें 5G नेटवर्क और इंटरनेट सेवा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण इंटरनेट की स्पीड एवं कनेक्टिविटी प्रभावित है। मोबाइल कॉलिंग, ऑनलाइन कार्य, डिजिटल भुगतान सहित कई जरूरी सेवाओं में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं ने Jio कंपनी एवं संबंधित अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर कचनारवा क्षेत्र की नेटवर्क व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हजारों उपभोक्ता नियमित रूप से रिचार्ज करा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नेटवर्क की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द नेटवर्क की समस्या दूर नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों ने Jio कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

VIKASH RAGHUWANSHI
Author: VIKASH RAGHUWANSHI

संपादक | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 कचनरवा/कोन, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 📰 स्थानीय खबरों की बुलंद आवाज़ समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए सदैव तत्पर। गांव, गरीब और आम जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना मेरा उद्देश्य है। सच • निष्पक्षता • जनसेवा जनहित के मुद्दों को सामने लाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना मेरा संकल्प है।

error: Content is protected !!