October 24, 2026 12:22 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

आज होगा असत्य पर सत्य की विजय, भारती इंटर कॉलेज खेल मैदान व छठ पूजा स्थल पर होगा रावण दहन विंढमगंज (सोनभद्र)। असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व आज विंढमगंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थानीय भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान एवं छठ पूजा स्थल पर विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। विंढमगंज में रावण दहन की यह ऐतिहासिक परंपरा करीब 50 वर्षों से चली आ रही है। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए सोनभद्र सहित आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। विजयादशमी के अवसर पर दोनों स्थलों पर मेले को लेकर उत्साह का माहौल रहता है। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की आकर्षक झांकियां भी खेल मैदान में पहुंचती हैं। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे इस आयोजन में शामिल होकर मेले की रौनक बढ़ाते हैं। राम-रावण युद्ध होगा आकर्षण का केंद्र रावण दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम और दशानन रावण के बीच होने वाला प्रतीकात्मक युद्ध होता है। युद्ध के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम का बाण रावण के विशालकाय पुतले को धराशायी कर देता है। इसके साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचता है। राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं की रहती है अहम भूमिका इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कार्यकर्ता महीनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं और अथक मेहनत से मेले को आकर्षक स्वरूप प्रदान करते हैं। रावण के विशालकाय पुतले के निर्माण से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक में आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहता है। थाना प्रभारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर मुस्तैद रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। विजयादशमी के अवसर पर विंढमगंज के दोनों आयोजन स्थलों पर उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। लोगों को उस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार है, जब भगवान श्रीराम के बाण से रावण का विशालकाय पुतला धू-धू कर जलेगा और पूरा क्षेत्र असत्य पर सत्य की विजय के जयघोष से गूंज उठेगा।

नशा मुक्ति भारत अभियान’ के अंतर्गत विशेष व्याख्यान एवं जागरूकता सत्र का आयोजन

नशा मुक्ति भारत अभियान’ के अंतर्गत विशेष व्याख्यान एवं जागरूकता सत्र का आयोजन

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
​ओबरा/सोनभद।(उत्तर प्रदेश)माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्ज़ापुर से संबद्ध राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा में आज “नशा मुक्ति भारत अभियान” के तहत एक विशेष जागरूकता सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य ध्येय “जागरूक युवा | स्वस्थ समाज | समृद्ध राष्ट्र” रहा।​प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की व्यक्तिगत समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज, परिवार और हमारे देश के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें नशा मुक्त जीवन अपनाकर एक स्वस्थ और सफल भविष्य का निर्माण करना चाहिए।

प्रो. कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि देश के युवाओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और “नशा छोड़ो, जिंदगी चुनो” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएं। ​डॉ. वैशाली शुक्ला ने​ नशे के दुष्प्रभाव – स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर इसके व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डाला। डॉ. संघमित्रा ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है, और आज का युवा यदि नशे की गिरफ्त में आ जाए तो वह व्यक्तिगत बर्बादी के साथ-साथ पूरे देश की प्रगति को रोक देता है। उन्होंने पारिवारिक संवाद और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बच्चों और युवाओं में निराशा या तनाव को दूर करने के लिए सकारात्मक माहौल और काउंसिलिंग की अत्यधिक आवश्यकता होती है, ताकि वे किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहें। ​श्रीमती अंजलि मिश्रा ने अपने वक्तव्य में समाज और विशेषकर महिलाओं व परिवारों पर नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक घर का मुखिया या युवा जब नशे की चपेट में आता है, तो पूरा परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से जूझता है। उन्होंने महिलाओं और माताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान दें और समाज में जागरूकता फैलाने की इस मुहिम में आगे आएं।यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने भारी संख्या में भाग लिया।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!